सीएम आज करेंगे “हर हाथ को काम, हर गांव का विकास “अभियान की शुरुआत

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार 1 सितंबर को ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत “हर हाथ को काम, हर गांव का विकास” अभियान की शुरुआत करेंगे। यह अभियान राज्य के सभी पंचायतों, ग्रामों तक संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही सीएम ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। सीएम मनरेगा, पीएम आवास योजना, ग्रामीण बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, रुर्बन, सैगी, कृषि सिंचाई योजना 2.0, झारखंड जलछाजन योजना, नाबार्ड संपोषित जलछजन योजना, पलाश की समीक्षा करेंगे।

अभियान का शुभारंभ सुबह 9:30 से होगा। इसके बाद सीएम प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में समीक्षा बैठक करेंगे। ग्रामीण विकास विभाग समीक्षा को लेकर बुधवार को भी खुला रहाऔर रिपोर्ट तैयार की गई। सीएम के समक्ष सारी योजनाओं का प्रेजेंटेशन भी किया जाएगा। इस बैठक में विभागीय मंत्री आलमगीर आलम, ग्रामीण विकास सचिव डॉक्टर मनीष रंजन सहित कई उच्चअधिकारी और डीडीसी शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close