Commonwealth Games 2022: भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिन्दीयारानी देवी ने जीता सिल्वर ..

बर्मिंघम: कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 में भारत को चौथा मैडल हासिल हुआ है। बिंदिया रानी देवी ने वूमेन वेटलिफ्टिंग के 55 किलो वर्ग में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत लिया है। बिंदिया रानी ने स्नेच में 86 का स्कोर किया, वहीं क्लीन एंड जर्क में 116 स्कोर बनाया। यानी कि उन्होंने कुल 202 किलो का स्कोर करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है।

वेटलिफ्टिंग में सिल्वर जितने पर बिंदिया रानी काफी खुश नजर आई। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार कॉमनवेल्थ गेम में खेली और सिल्वर जीतकर बहुत खुश हूं। आज मेरी जिंदगी की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस थी। हालांकि मेरे हाथ से गोल्ड फिसल गया। जब मैं पोडियम पर कि सब सेंटर मैं नहीं थी। अगली बार ज्यादा बेहतर करने की कोशिश करूंगी।

खास बात यह है कि कॉमनवेल्थ 2022 में भारत को अब तक चारों पदक वेटलिफ्टर ने ही दिलाये है। जहां टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चनू ने 49 किलो भार वर्ग में सोना जीता था।वहीं संकेत महादेव और गुरुराजा पुजारा क्रमशः ब्रॉन्ज और सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close