कंफर्म खबर : रायपुर आ रहे हैं झारखंड के विधायक …देर शाम तक पहुंचेंगे रायपुर, नया रायपुर के बड़े रिसोर्ट में रूकने का इंतजाम… फ्लाइट हो गयी है बुक

रांची/रायपुर। झारखंड में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। सीएम आवास में फिर से यूपीए के सभी विधायकों को बुलाया गया। जगन्नाथ महतो, अनूप सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, अंबा प्रसाद, बादल, सुदिव्य पहुंचे। सूत्रों के अनुसार चार्टर विमान से विधायक रायपुर जायेंगे। रांची एयरपोर्ट से विधायकों के लिए इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट मंगायी गयी। शाम 4.15 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर फ्लाइट पहुंचेगी। यूपीए का कहना है कि राज्यपाल फैसले में जानबूझकर देरी करेंगे, क्योंकि जितनी देर होगी खरीद फरोख्त की संभावनाएं उतनी ज्यादा बढेगी। वहीं 5 छोटे बड़े दलों को संभालना भी मुश्किल होगा।

यह फ्लाइट रांची एयरपोर्ट से शाम 4:15 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेगी। अब सवाल है कि किसने और क्यों बुक कराया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस कमेटी की तरफ से फ्लाइट को बुक कराया गया है। यह भी जानकारी मिल रही है कि सियासी हालात से निपटने के लिए यूपीए के सभी विधायकों को रायपुर ले जाया जाया जा रहा है.
आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से झारखंड की राजनीति गरमायी हुई है। ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में राजभवन की तरफ से अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं किए जाने के कारण झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है. सत्ताधारी दल ने राज्यपाल से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधायक पद से अयोग्य करार देने की सिफारिश की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच पिछले 25 अगस्त से मुख्यमंत्री आवास पर सत्ताधारी दल के विधायकों की समय-समय पर बैठकें चल रही हैं। कांग्रेस के विधायकों को एकजुट रखने के लिए खुद प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने मोर्चा संभाल रखा है। सबसे खास बात है कि राजनीतिक अस्थिरता की वजह से झारखंड का विकास कार्य प्रभावित हुआ है, सचिवालय में गतिविधियां ठप थीं, हालांकि सोमवार को सचिवालय में हलचल देखने को मिली थी।

सूत्र: रायपुर जिला प्रशासन की तरफ से पुष्टि की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close