साजिश या हादसा ? पेट्रोल दुकान में आग लगने से जिंदा जल गया दुकानदार.. जांच में जुटी पुलिस

घाटशिला , पूर्वी सिंहभूम: जिले के चाकुलिया में बुधवार देर रात एक दुकान में आग लग गई। दुकान में आग लगने से दुकान के समान सहित दुकानदार भी जिंदा जल गया। घटना चाकुलिया थाना क्षेत्र के जमुना गांव की है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जमुना गांव में जमुना चौक पर सुशील महतो नाम का व्यक्ति दुकान चलाता था। वह दुकान में पेट्रोल डीजल भी रखकर बेचा करता था। बुधवार रात वह दुकान के भीतर सोया था इसी क्रम में दुकान के अंदर आग लग गई। जिसमें सारा समान जलकर खाक हो गया इसके साथ ही दुकान के भीतर दुकानदार भी जलकर मर गया। हालांकि इस घटना को ग्रामीण संदेह की नजर से देख रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है की आग कैसे लगी। घटना के बाद सुशील के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामला की सूचना मिलते ही विधायक समीर महंती जमुना गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली और परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया और सांत्वना दी। उन्होंने परिवार के लोगों से कहा है की, इसकी जांच की जाएगी। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ उचित करवाई की जाएगी।

विधायक ने मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी से कहा की पुलिस इस घटना से जुड़ी हर पहलू पर जांच कर जल्द से जल्द करवाई करें। इस घटना के संबंध में इंस्पेक्टर राजेंद्र दास ने कहा की परिजनों के आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की करवाई करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close