Cornflakes chaat Recipes: 5 मिनट में बनने वाले यम्मी स्नैक्स ..जिनसे खाने वाले भी खुश और बनाने वाले भी..

कॉर्नफ्लैक्स के फायदे तो आप सभी जानते होंगे। यह विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। कॉर्नफ्लैक्स-चाट को एक हेल्दी नाश्ते में गिना जाता हैं। इसे घर पर बनाना भी बेहद ही आसान हैं। कॉर्नफ्लैक्स-चाट अपने कुरकुरे और मजेदार स्वाद के लिए सभी के बीच लोकप्रिय हैं। बारिश के मौसम में इसे खाने का अलग ही मजा है। बच्चों से लेकर बड़े -बूढ़े इसे सबकोई खाना पसंद करते है।कम समय में बनाकर घर आए मेहमानों के सामने परोसा जा सकता हैं।

आमतौर पर, चाट को लोग इवनिंग स्नैक्स में खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप अपने दिन की शुरूआत भी एक टेस्टी तरीके से करना चाहती हैं, तो ऐसे में कुछ ब्रेकफास्ट चाट बनाएं। यह चाट रेसिपी बनाना बेहद ही आसान है आइए आज हम आपको कॉर्नफ्लैक्स-चाट बनाने की विधि के बारे में बताते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सामग्री (Ingredients):

2 लोग के लिए, समय: 5 मिनट

  • 1 कप कॉर्नफ्लैक्स
  • 1 कप खीरा बारीक कटा हुआ
  • 2-3 मध्यम आकार आलू उबले
  • आधा कप पत्तागोभी बारीक कटा हुआ
  • 1 मध्यम आकार टमाटर कटा हुआ
  • आधी चम्मच जीरा पाउडर
  • 3/4 चम्मच काली नमक
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ
  • नमक स्वाद अनुसार
  • बारीक कटा हरा धनिया(सजावट के लिए)

नोट: आप अपने पसंद की कोई भी सब्जी ले सकते जैसे पत्तागोभी,गाजर,चना(उबला हुआ)।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Instructions (बनाने की विधि)

  • एक गहरी कटोरी लें।
  • कटा हुआ खीरा,टमाटर,पत्तागोभी,कटे हुए उबले आलू, हरिमिर्च लें।
  • इसमें जीरा पाउडर,चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब सब्जियों के मिश्रण को एक अलग बर्तन में रखें।
  • परोसने के समय मिश्रण पर कॉर्नफ्लैक छिड़के और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • और अंत में इसे कटा हुआ धनिया के पत्तों और सेवों के साथ सर्व करेंं।
  • कॉर्नफ्लेक चाट परोसने के लिए तैयार है।

Notes: परोसने से पहले कॉर्नफ्लैक और नमक मिलाएं नहीं तो यह कुरकुरे नहीं रहेंगे, बहुत गीला हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close