क्रिकेटर दीपक चाहर के पिता को आया ब्रेन स्टोक, टीम इंडिया छोड़कर क्रिकेटर पहुंचे अस्पताल, बेटे को क्रिकेटर बनाने पिता ने छोड़ी थी एयरफोर्स की नौकरी

अलीगढ़।क्रिकेटर दीपक चाहर के पिता को ब्रेन स्टोक आया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पिता की तबीयत खराब होने के बाद क्रिकेटर दीपक चाहर भी अस्पताल पहुंच गये हैं। जानकारी के मुताबिक दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर अलीगढ़ में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान ऑलराउंडर दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर को अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें रामघाट रोड स्थित मिथराज हास्पिटल में भर्ती कराया गया। बता दें, लोकेंद्र चाहर वायुसेना में थे. बेटे दीपक को बेहतर क्रिकेटर बनाने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी।

यह खबर सुनते ही दीपक को टीम इंडिया को छोड़कर आना पड़ा। दीपक चाहर ने बताया कि उनके पापा को अस्पताल में अच्छा इलाज मिल रहा है. पापा की तबीयत में सुधार है। जब तक वो पूरी तरीके से आउट ऑफ डेंजर नहीं होंगे वो उन्हीं के पास रहेंगे। अपने पापा की ही बदौलत वो क्रिकेटर बने। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो पापा को आगरा या दिल्ली शिफ्ट करने की सोच रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इलाज कर रही टीम से सलाह ली जा रही है. 54 वर्षीय लोकेंद्र सिंह चाहर की रास्ते में ही तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई थी. अलीगढ़ में प्रवेश करते ही परेशानी और बढ़ गई, उन्हें तुरंत मिथराज हास्पिटल में भर्ती किया गया. पिता की तबियत खराब के चलते उनके साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने के लिए सस्पेंस पैदा हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close