CRIME: मोहब्बत के जाल में फंसा कर बनाई दरिंदगी की फाइलें… अमरावती जैसा खौफनाक खेल, 15 लड़कियों की जिंदगी से खिलवाड़

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा आरोपी, एक शिकायत ने खोला राज… अब सामने आ रही है दरिंदगी की परत दर परत कहानी


कोल्हापुर। CRIME:महाराष्ट्र के अमरावती जैसे सनसनीखेज मामले की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि अब कोल्हापुर से एक और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर 15 से अधिक लड़कियों को अपने झांसे में लेकर उनका यौन शोषण करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है।

CRIME:आरोपी की पहचान शाहिद समीर सनदी के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह सोशल मीडिया के जरिए 18 से 22 साल की युवतियों से संपर्क करता था। पहले दोस्ती और फिर प्रेम का नाटक कर उनका भरोसा जीतता, इसके बाद उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उनके निजी वीडियो बना लेता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन वीडियो के जरिए वह पीड़िताओं को बदनामी का डर दिखाकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा और उनका मानसिक व शारीरिक शोषण करता रहा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 10 से अधिक नहीं, बल्कि 15 से ज्यादा लड़कियों को अपना शिकार बनाया।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक 20 वर्षीय युवती ने हिम्मत जुटाकर राजारामपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही हातकणंगले पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने की बात भी सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CRIME:घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलाची शिरोली गांव में इस मामले के विरोध में बंद का आह्वान किया गया, जिसे स्थानीय लोगों का समर्थन भी मिला। ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। हालांकि इस घटना को लेकर कुछ लोग ‘लव ट्रैप’ और अन्य कोणों से भी देख रहे हैं, लेकिन पुलिस ने फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि अमरावती में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां एक आरोपी पर बड़ी संख्या में नाबालिग लड़कियों को फंसाकर उनका शोषण करने और वीडियो बनाने के आरोप लगे थे। अब कोल्हापुर की यह घटना उसी खौफनाक पैटर्न को दोहराती नजर आ रही है।

CRIME:फिलहाल पुलिस अन्य संभावित पीड़िताओं से आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील कर रही है, ताकि इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके और किसी भी दोषी को बख्शा न जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close