जस्ट डायल से बुलाए जाते थे ग्राहक…किराये के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट…छापे में आधा दर्जन से ज्यादा गिरफ्तार…
मकान मालिक और महिला संचालक फरार

जस्ट डायल से बुलाए जाते थे ग्राहक…किराये के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट…छापे में आधा दर्जन से ज्यादा गिरफ्तार…
मुरादाबाद: नया मुरादाबाद के सेक्टर-7 में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर देह व्यापार का बड़ा रैकेट बेनकाब कर दिया। यह रैकेट पिछले चार माह से सक्रिय था, जिसे एक महिला आरती (देहरादून निवासी) मकान मालिक के साथ मिलकर चला रही थी। चौंकाने वाली बात यह रही कि ग्राहकों तक पहुंचने के लिए ‘जस्ट डायल’ का इस्तेमाल किया जाता था।
पुलिस की संयुक्त टीम — सीओ हाईवे राजेश कुमार और सीओ सिटी सुनीता दहिया की अगुवाई में पाकबड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई की। छापे के दौरान तीन महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी आरती और मकान स्वामी जसप्रीत उर्फ काकू मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मकान को सील कर दिया है और आरोपियों के पास से ₹31,380 नकद, छह मोबाइल और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
जांच में खुलासा हुआ कि आरती ने मकान को ₹20,000 मासिक किराये पर लेकर रैकेट शुरू किया था। वह न सिर्फ ग्राहकों की व्यवस्था करती थी बल्कि जस्ट डायल के जरिये नई युवतियों को जोड़ने का काम भी करती थी।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सातों आरोपितों और फरार दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। चार माह से चल रहे सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।









