खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट: दो बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम

नालंदा : बिहार के नालंदा में खाना बनाने के दौरान एक सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast In Nalanda) होने से घर में आग लग गई है। इस दौरान दो बच्चे झुलस गए, जिसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद से अफरा-तफरी का माहौल है। घटना वेना थाना क्षेत्र (Vena police station) कमल बीघा गांव की बताई जा रही है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बतौर पुलिस घटना शॉट सर्किट के कारण हुई है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ गई है। वेना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना में गंभीर रूप से झुलसे दोनों बच्चे की मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close