झारखंड के 13 जिलों पर मंडराया ओलावृष्टि का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट…जानें आपके शहर का हाल”

Threat of Hailstorm Looms Over 13 Districts of Jharkhand; Meteorological Department Issues Orange Alert... Check the Forecast for Your City

रांची सहित पूरे झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई इलाकों में बारिश देखने को मिली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

हालांकि इसी बदलाव के बीच एक दर्दनाक घटना भी सामने आई है, जहां वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बारिश के बाद तापमान में बड़ी गिरावट, गर्मी से राहत
मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद रांची समेत कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री गिरकर 38.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

वहीं डालटनगंज में तापमान 3.2 डिग्री की गिरावट के साथ 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान में और 6 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने 29 और 30 अप्रैल को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

इसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, कोडरमा, लोहरदगा, धनबाद, गिरिडीह और जामताड़ा में तेज आंधी, गर्जन और वज्रपात का खतरा बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

13 जिलों में ओलावृष्टि का खतरा, फसलों पर पड़ सकता है असर
30 अप्रैल को रांची समेत 13 जिलों में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति फसलों और जनजीवन दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है, इसलिए किसानों और आम लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

मई की शुरुआत तक जारी रह सकता है बदला हुआ मौसम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण यह मौसम परिवर्तन बना हुआ है। अनुमान है कि मई की शुरुआत तक झारखंड में इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close