महंगाई भत्ता ब्रेकिंग : 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा… केंद्र सरकार का नवरात्र पर बड़ा तोहफा…

नयी दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ोत्तरी का तोहफा मिला है। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है। डीए (Dearness Allowance) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है और इसे 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया गया है। ये बढ़ोतरी जुलाई से लेकर दिसंबर 2022 के लिए मान्य होगा। कर्मचारियों और पेंशनर्स को 38 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ते और राहत का लाभ मिलेगा। ये बढ़ोतरी 7 वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत स्वीकृत फार्मूले पर आधारित है।
अभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 34 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है. लेकिन कमरतोड़ महंगाई के मद्देनजर सरकार इसे 4 प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया है. केंद्रीय कर्मचारियों को अक्टूबर के वेतन के साथ में नए महंगाई भत्ते का पूरा पेमेंट किया जाएगा. अक्टूबर के महीने में कर्मचारियों को उनका पिछले 3 महीने का सारा एरियर भी दिया जाएगा।

महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फीसदी किया गया है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन (Salary) में जबरदस्त इजाफा संभव है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार के इस फैसले का फायदा 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को होगा।

  1. अगर किसी सरकारी कर्मचारी का बेसिक वेतन 56,000 रुपये है तो 38 फीसदी के दर से महंगाई भत्ता बढ़ने पर 21,280 रुपये महंगाई भत्ता मिलेगा. यानि हर महीने 2240 रुपये ज्यादा और पूरे वर्ष के हिसाब से फायदा जोड़ लें तो 21,280*12= 255360 रुपये मिलेंगे. इसका मतलब है कि सालाना आधार पर पहले के मुकाबले 26,880 रुपए ज्यादा महंगाई भत्ता मिलेगा.
  2. मान लिजिए किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन 18,000 रुपये है तो 34 फीसदी के दर से उसे महंगाई भत्ते के तौर पर 6,120 रुपये मिल रहे हैं. लेकिन महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी किए जाने के बाद 6,840 रुपये महंगाई भत्ते के तौर पर मिलेंगे. यानि पहले जहां 6,120× 12= 73,440 रुपये महंगाई भत्ता मिल रहा था वो बढ़ने के बाद 82,080 रुपये मिलेंगे यानि 8,640 रुपये का फायदा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close