8 की मौत : भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत, टेम्पू को ट्रक ने मारी टक्कर

कटिहार । देर शाम भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब यात्रियों से भरा एक ऑटो ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को ऑटो से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा है।
बताया जा रहा है कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के हाइवे-81 दिघरी पेट्रोल पंप के पास ऑटो ट्रक से टकरा गया. इससे ऑटो में सवार 8 सवारियों की दर्दनाक मौत हो गई. आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
मृतक सभी मजदूर थे और उन्हें टेंपो लेकर जा रहा था. मृतकों में 7 लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जो घायल हुए हैं उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.











