दो स्कूली बच्चे की मौत : खेलने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, सगे भाई-बहन की हुई मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

देवघर। पानी में डूबने से भाई बहन की मौत हो गयी। दो भाई बहन एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे। घटना मोहनपुर प्रखंड के रिखिया थाना क्षेत्र के जियापानी गांव की है। रविवार की छुट्टी की वजह से गांव के बच्चों के साथ दोनों भाई भी बहन भी खेल रहे थे, इसी दौरान गांव में बने डोभा में डूबने से भाई बहन की मौत हो गयी। सूचना पता ही परिजन दौड़ते भागते डोभा में पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इधर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान राजेंद्र यादव की पुत्री नौ वर्ष की प्रियंका कुमारी और छह वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। दोनों बच्चे पांचवी और तीसरी में पढ़ते थे। जानकारी के अनुसार डोभा के किनारे खेल रहे दोनों बच्चों का पैर फिसल गया और दोनों डोभा में गिर गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। रिखिया थाना इस मामले में जांच की बात कह रही है। परिजनों से भी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close