दो बहन व भाई की मौत: शादी से बहनों को लेकर लौट रहा था भाई, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक कौ मार दी टक्कर, तीन की मौत, एक की हालत नाजुक

नोएडा। भीषण सड़क हादसे में तीन भाई-बहन की मौत हो गयी। घटना उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र का है। जहां शादी से लौट रहे दो बहनों के साथ भाई सड़क हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र के परी चौक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुरेंद्र (उम्र 28 साल) अपनी बहनों के साथ बाइक से कासना से कुलेसरा जा रहे थे। वो एक बाइक पर चार लोग सवार थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रात करीब 2 बजे जब वो परीचौक पर पहुंचे तो ब्रेकर पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस घटना में बाइक चला रहे सुरेंद्र (उम्र 28 साल) शैली ( उम्र 26 साल), अंशु (उम्र 14 साल) और बहन की सहेली इस हादसे में घायल हो गई। आनन फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।

एक लड़की अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है. सुरेंद्र सिंह, शैली और अंशु की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि बाइक सवर शादी में शामिल होने कसाना गए थे. रात करीब 2 बजे कुलेसरा के लिए जा रहे थे. तभी एक अज्ञात वाहन ने बाइक पर टक्कर मारी और तीन की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close