दो जवानों की मौत: छठ पर्व पर घर जा रहे जवानों को तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही मौत

बिहार भोजपुर में छठ पर्व के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। सड़क दुर्घटना में दो जवानों की मौत हो गई है। शाहपुरा थाना क्षेत्र आरा बक्सर नेशनल हाईवे पर बिलौटी गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने दोनो को कुचल दिया। दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनो छठ महापर्व के दौरान बाइक से घर आ रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार दोनों जवान पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण के रहने वाले थे। दोनों जवान बक्सर में बीएमपी में पोस्टेड थे। छठ महापर्व को लेकर आज सुबह बाइक से घर आ रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। दोनों के परिजन को सूचना दे दी गई है मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close