4 की मौत : नाव हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत… 10 से ज्यादा लापता, मचा हड़कंप… एक ही परिवार के …

भागलपुर। भागलपुर में एक बार फिर से नाव हादसे की खबर है। बुधवार की शाम गंगा नदी में एक नाव पलट गयी। घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई 10 लोग लापता बताये जा रहे हैं। चार लोगों का शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है, हालांकि बाकी लोगों का पता नहीं चल पाया है। एक महिला को टीम ने बचाने में कामयाबी हासिल की है। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के कलबलिया धार के पास की है। हादसा उस वक्त हुआ, जब कलबलिया धार होते हुए अभिया बाजार जाने के दौरान यह घटना हुई।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम गंगा नदी में एक नाव पलट गई। उस पर करीब 12 से 15 लोग सवार थे. चार लोगों का शव बरामद किया जा चुका है। वहीं एक महिला को बचा लिया गया है जिसका इलाज चल रहा है। लापता को खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम लगी है। चार शव में एक ही परिवार के तीन लोगों का है जिसमें दो बच्चे और उनकी मां शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जाता है कि डेंगी (छोटी नाव) से कलबलिया धार होते हुए अभिया बाजार जाने के दौरान यह घटना हुई. गंगा की तेज धार में छोटी नाव का बैलेंस बिगड़ गया और यह घटना हो गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कि मेला देखने जाने के दौरान तेज धार में नाव पलट गई। लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई तब जाकर गांव वाले मौके पर पहुंचे। जब तक गांव वाले वहां पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी. सारे लोग गंगा में समा चुके थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close