Delhi Election 2025 : दिल्ली चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 500 से ज्यादा मामले दर्ज

Delhi Election 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के 500 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि ये मामले 7 जनवरी से 22 जनवरी तक की अवधि में दर्ज किए गए हैं. चुनाव प्रक्रिया के दौरान सख्ती बढ़ाते हुए कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए ये कार्रवाई की गई है.

पुलिस ने अब तक 270 अवैध हथियार और 372 कारतूस जब्त किए हैं. इसके साथ ही 44,265 लीटर शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.3 करोड़ रुपये से अधिक है. इसके अलावा, 110.53 किलोग्राम मादक पदार्थ पकड़े गए हैं, जिनकी कुल कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कानून-व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर

राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के कथित उल्लंघन के 500 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आचार संहिता के लागू होते ही दिल्ली पुलिस ने सीमा चौकियों पर सतर्कता बढ़ा दी है. अवैध गतिविधियों जैसे हथियार, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अन्य जब्ती: नकद, चांदी और प्रतिबंधित सामग्री

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने कानून प्रवर्तन के तहत 4.56 करोड़ रुपये नकद और 37.39 किलोग्राम चांदी भी जब्त की है. इसके साथ ही 1,200 से अधिक प्रतिबंधित इंजेक्शन भी बरामद किए गए हैं.

15,495 लोगों की गिरफ्तारी

चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस ने 15,495 लोगों को एहतियातन गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारियां प्रिवेंशन ऑफ प्रिवेंशन एक्शन के तहत की गई हैं, ताकि चुनावों के दौरान किसी भी प्रकार का माहौल खराब न हो सके.

पुलिस की रणनीति

दिल्ली पुलिस ने हर स्तर पर निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है. सीमाओं पर विशेष सतर्कता के साथ साथ अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कई टीमें सक्रिय हैं. चुनावी माहौल को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्यवाही आवश्यक मानी जा रही है.

चुनावों में सख्ती का असर

चुनावी प्रक्रिया में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. पुलिस द्वारा इस प्रकार की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से माहौल को स्थिर बनाए रखने में मदद मिलेगी.

मतदान और मतगणना की तारीखें

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा, जबकि मतों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close