ईडी और आईटी विभाग की लगातार हो रही छापेमारी के विरोध में प्रदर्शन… बीजेपी पर जमकर साधा निशाना..देखें वीडियो

लातेहार झारखंड में फिलहाल आयकर विभाग और ईडी की कारवाई लगातार जारी है। लगातार हो रहे छापामारी के विरोध में आज लातेहार जिला में गठबंधन सरकार के पार्टियों के द्वारा एक विरोध प्रदर्शन आयोजित की गई। विरोध प्रदर्शन में जेएमएम, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शन में केंद्र की बीजेपी सरकार के विरोध में लगातार नारे लगाए जा रहे।
कार्यकर्ता इस बात से नाराज दिखे की आखिरकार लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को केंद्र सरकार क्यों गिराने की लगातार साजिश रच रही है। आपको बता दें की कल शुक्रवार को आयकर विभाग, ईडी के द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें कांग्रेस के बेरमो विधायक जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह और गोड्डा के विधायक प्रदीप यादव भी शामिल है। जबकि ईडी की कारवाई पिछले कई महीना से लगातार जारी है। इस कारवाई का सभी राजनीतिक पार्टी और सरकार के विधायक मंत्री लगातार विरोध कर रहे हैं।
उनका साफ मानना है ये सरकार को गिरने की साजिश है। आज लातेहार जिला में इन गतिविधियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे और लगातार केंद्र सरकार और बीजेपी पार्टी के खिलाफ उग्र नारेबाजी कर रहे थे। इस संबंध में राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन भी विरोध कर चुके हैं। उनका मानना है की डराने धमकाने की नीति केंद्र सरकार अपना रही है। यदि हमारे पार्टी के नेता और स्वयं मैं इतना बड़ा आरोपी हूं तो मुझे सीधे गिरफ्तार क्यों नही कर लेती। यह चुनौती हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकर्ताओं के बीच खुले मंच से दिया। उसके पहले भी आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में साहिबगंज से केंद्र सरकार पर खूब निशाना साधा था।











