धनबाद ब्रेकिंग : SBI ग्राहक सेवा केंद्र में लूटपाट और फायरिंग, हथियार की नोंक पर अपराधियों ने की लूटपाट, बाल बाल बचे प्रबंधक ,मचा हड़कंप

धनबाद : जिले के सिजुआ में दिन-दहाड़े बैंक डकैती के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. कतरास थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा के ग्राहक सेवा केंद्र में सोमवार को अपराधियों ने हथियार के बल पर दिन- दहाड़े बैंक डैकती की घटना को अंजाम देकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी.

बैंक डकैती करने पहुंचे अपराधियों ने इस दौरान सेवा केंद्र के अंदर और बाहर चार राउंड फायरिंग भी की. फायरिंग में शाखा केंद्र के प्रबंधक भवेश महतो तथा दो ग्राहक बाल-बाल बच गये.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपराधियों ने सेवा केंद्र से 35 हजार रुपये की लूट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहक सेवा केंद्र से अपराधी 35 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये.

इससे पहले अपराधियों ने ग्राहक सेवा केंद्र में फायरिंग की, जो भावेश के पास से निकल गयी. गोली दीवार में लगी. रुपये लूटने के बाद अपराधी आराम से वहां से फरार हो गये. बताया गया है कि अपराधी बाइक से आये थे और बाइक से ही वहां से भाग गये.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close