DIG ने खुद को मारी गोली, सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली, मौके पर ही मौत

डीआईजी सुसाइड: तमिलनाडु में कोयंबटूर पुलिस के DIG विजय कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उनकी आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोयंबटूर सरकारी अस्पताल में रखा गया है।

हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि आखिर क्यों DIG विजय कुमार ने खुद को गोली मारी । जानकारी दें कि, विजय कुमार 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे, वह इसके पहले कांचीपुर, कुड्डालोर, नागपट्टिम और तिरुवरूर जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक काम कर चुके हैं।

वहीं IPS विजय कुमार को इसी साल कोयंबटूर रेंज का DIG नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह चेन्नई में तैनात थे। यहां वह पुलिस उपायुक्त के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close