SBI मैनेजर की गंदी हरकत, फार्म लेने बैंक में आये लड़के के सामने हो गया निर्वस्त्र, फिर भी लड़के के साथ अश्लील हरकत

लातेहार। SBI के मैनेजर पर यौन शोषण का आरोप लगा है। आरोप है कि SBI में विदड्राल फार्म लेने गये लड़के के साथ बैंक मैनेजर ने अश्लील हरकत की। जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम रौनक शुक्ला है, जो एसबीआई में फील्ड मैनेजर के रुप में कार्यरत है।

मैनेजर पर आदिवासी नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण के प्रयास का आरोप लगा है। लड़के ने बताया कि फॉर्म लेने के बाद वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बैंक के फील्ड मैनेजर रौनक शुक्ला ने कहा कि उसे कुछ काम है, तुम मेरे साथ चलो। शुक्ला उसे अपने साथ अपने कमरे में ले गया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। पीड़ित ने बताया कि मैनेजर ने खुद निर्वस्त्र होकर युवक को भी अर्धनग्न कर दिया और उसके साथ घिनौनी हरकत करने लगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मैनेजर की गंदी हरकत को देख लड़का किसी तरह से वहां से भागा। इसकी शिकायत लड़के ने अपने दोस्तों से की, जिसके बाद बैंक के सामने हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे भी जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close