100 करोड़ का खुलासा : 16 बैंक लॉकर, कैश और करोड़ों की संपत्ति की खुलासा… झारखंड में हुई IT छापे का डिटेल आया सामने..

रांची: झारखंड में इनकम टैक्स की छापेमारी में 100 करोड़ का खुलासा हुआ है। तीन दिनों तक की गई छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने मंगलवार को इस बारे में बयान जारी कर जानकारी साझा की है। आयकर विभाग की टीम ने झारखंड में 50 से ज्यादा स्थानों पर छापा मारा था। झारखंड के अलावे पश्चिम बंगाल यूपी में छापेमारी हुई थी।

रांची, गोड्डा, बेरमो, दुमका, जमशेदपुर, चाईबासा में हुई इस छापेमारी में 100 करोड़ से ज्यादा संपत्ति व कैश का खुलासा हुआ है। आयकर विभाग की टीम ने 16 बैंक लाकर का भी पता चला है, जिसकी जांच जारी है। विभाग को पता चला है कि 100 करोड़ से अधिक के निवेश और संपत्ति को आरोपितों ने छिपाया है।

झारखंड में कांग्रेस विधायक अनूप सिंह और प्रदीप यादव तथा कोल्हान प्रमंडल में शाह ब्रदर्स ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। शाह ब्रदर्स का आयरन ओर के अलावा कई अन्य कारोबार है। आयकर की टीम ने स्पष्ट कर दिया है कि 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। छापेमारी के बाद कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने कहा था कि आयकर अधिकारियों ने उनके घर की दीवार तोड़ कर जांच की थी, लेकिन वहां से कुछ भी नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close