संसद भवन के हुड़का जाम कार्यक्रम में जिले कि रहेगी अग्रणी भूमिका…दिल्ली चलने को किया अपील

चतरा जिला अंतर्गत हंटरगंज प्रखंड के फुलवरिया में टोटमिक कुरमी/कुडमी विकास मोर्चा का एक दिवसीय सम्मेलन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि समाज के अगुवा सह मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री शीतल ओहदार उपस्थित हुए।ओहदार ने सम्मेलन में उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज कुड़मी समाज हाशिए पर चला गया है । हमारी अधिकार छीन ली गई है, समाज 72 साल पीछे चला गया है।

युवा और महिलाओं को आह्वान करते हुए कहा कि अब अधिकार पाने के लिए आपको अग्रिम पंक्ति में आकर लड़ना होगा। इसी कड़ी में 12 दिसंबर 2022 को दिल्ली संसद भवन घेराव “हुड़का जाम” का आयोजन किया गया है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में अधिकार पाने की लड़ाई में अपना भूमिका निभाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस सम्मेलन में मोर्चा के महासचिव कपिलदेव महतो, मीडिया प्रभारी संजय महतो, रोशन पटेल (उपाध्यक्ष), संदीप महतो (केंद्रीय संरक्षक), केंद्रीय उपाध्यक्ष लोकनाथ महतो, चतरा जिला अध्यक्ष भानु महतो अपना विचार रखें। जिसमें मुख्य रुप से अमरू महतो ,कमरू महत्व ,उमा शंकर महतो ,शांति देवी, शिव चरण महतो, प्रेम लाल महतो , सुषमा देवी हंटरगंज प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो सहित हजारों महिला पुरुष उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close