IAS की जेल मे दिवाली : जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब जेल में ही गुजरेगा दिवाली-छठ… अगली सुनवाई…

रांची। मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तार IAS पूजा सिंघल की दिवाली इस बार काली हो गयी है। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई टल गयी है। लिहाजा अब उन्हें जेल से बाहर आने के लिए अगले महीने तक का इंतजार करना होगा। आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुनवाई अब अगले महीने की 3 तारीख को होगी। आपको बता दें कि बता दें कि खूंटी में हुए मनरेगा घोटाला मामले की ईडी जांच कर रही है। इसी मामले में ईडी की टीम ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया है।

याचिका में कहा गया है कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है। उन्हें थायराइड सहित कई बीमारियां हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए जमानत दी जाए।इससे पहले मनी लांड्रिंग के आरोपी निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जमानत पर झारखंड हाई कोर्ट में आज सुनवाई होनी थी। मामला जस्टिस अंबुजनाथ की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था। पिछली सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया था। निचली अदालत से जमानत नहीं मिलने के बाद पूजा सिंघल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत दिए जाने की गुहार लगाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close