DM-SSP हाजिर हों! लोकसभा स्पीकर ने डीएम और एसएसपी को 30 अगस्त को किया तलब, देना होगा जवाब, जानिये क्या है पूरा मामला

पटना। भाजपा नेताओं पर पटना में हुए लाठीचार्ज का मामला अब लोकसभा स्पीकर के पास के पहुंच गया। स्पीकर ओम बिरला ने इस मामले में पटना के डीएम और एसपी को दिल्ली तलब किया है। पटना में भाजपा कार्यकर्ता पर हुए लाठीचार्ज और भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को पुलिस ने पीटा था और उन पर जानलेवा हमला किया गया था। इसके लेकर उन्होंने लोकसभा स्पीकर से शिकायत की थी।

30 तारीख को पटना के डीएम और एसपी को लोकसभा स्पीकर ने तलब किया है। आपको बता दें कि 13 जुलाई को हुए विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को डाक बंगला चौराहे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था। इस लाठीचार्ज में सांसद सिग्रीवाल भी बुरी तरह घायल हो गए थे। Y श्रेणी की सुरक्षा होने के बावजूद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। धक्के भी दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस सरकार में मौजूदा मुख्यमंत्री के कैबिनेट के सहयोग में कई वर्षों तक काम किया हूं। इस तरीके से लाठीचार्ज करना ना ही किसी अधिकारी को निर्देश दिया जाता है और ना ही कोई नियम और कानून है। जान से मारने की नीयत से ऐसा किया गया है। यह जानने के बावजूद भी कि मैं सांसद हूं, पूर्व मंत्री हूं। उसके बाद भी वह लोग प्रहार करते रहे।’

30 तारीख को पटना के डीएम और एसपी को तलब किया गया है। अब उनको जवाब देना पड़ेगा. कानून सबके लिए है चाहे वह डीएम हों, एसपी हों या सामान्य कोई व्यक्ति हो, यह सबके लिए है. बता दें कि मार्च निकालने की वजह थी कि बीजेपी यह मांग कर रही थी कि शिक्षक बहाली की नई नियमावली को वापस लिया जाए, 10 लाख रोजगार के मुद्दे पर सरकार जवाब दे, तेजस्वी यादव का इस्तीफा लिया जाए या सीएम नीतीश कुमार उन्हें बर्खास्त करें। गांधी मैदान से मार्च शुरू हुआ था. पुलिस ने डाकबंगला पर रोका. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मार्च निकला था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close