नशेड़ी महिला की दबंगई : शराब के नशे में थाने पहुंचकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, दरोगा को काटा दांत और फिर

बक्सर : बिहार के बक्सर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, यहां शराब के नशे में एक महिला थाने पहुंच गई. नशे की हालत में उसने जमकर बवाल किया. यहां तक की उसने हवलदार को दांत काट जख्मी कर दिया. पुलिसकर्मियों के साथ शराबी महिला ने बदसलूकी की. महिला जवानों को भी उसने नहीं छोड़ा. बताया जा रहा है कि बकरीद की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाने में कम पुलिसकर्मी मौजूद थे. यह पूरी घटना जिले के जिले के नगर थाना की है.

क्या है मामला

गुरुवार की देर शाम नशे में धुत एक महिला ने जमकर हंगामा किया. महिला को पकड़ने के दौरान नशेड़ी महिला ने एक महिला दारोगा पर हमला करते हुए दांत से काट कर जख्मी कर दिया. बताया जा रहा है कि यूपी के मुगलसराय निवासी एक महिला देर शाम थाना पहुंच कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी. नशेड़ी महिला किला मैदान पर अपने किसी रिश्तेदार के पास आई हुई थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला नशे में इतनी धुत थी कि वह थाना में जाकर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी. महिला को पुलिस ने कड़ी मशक्कत से हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई. मेडिकल जांच में महिला की शराब पीने की पुष्टि हुई. शराब पीने के पुष्टि के बाद पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करने और सरकारी कर्मी पर हमला करने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि नशे में धुत एक यूपी की महिला थाना पहुंच कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी. सरकारी कर्मी पर हमला करने के जुर्म में उसे जेल भेज दिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close