डुमरी उपचुनाव : ओवैसी की चुनावी सभा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, AIMIM प्रत्याशी के खिलाफ FIR दर्ज, देखें video

डुमरी : झारखंड के डुमरी में चुनावी रैली करने पहुंचे ओवैसी के भाषण के दौरान कथित तौर पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाया गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने डुमरी उपचुनाव में AIMIM प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

झारखंड के डुमरी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव होने वाले हैं। मुस्लिम बहुल इस विधानसभा सीट पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवेसी पार्टी प्रत्याशी अब्दुल मोबिन रिजवी के पक्ष में चुनावी सभा कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बुधवार को केबी हाईस्कूल मैदान में आयोजित सभा में भीड़ की ओर से कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने की खबर है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। गिरिडीह कलेक्टर नमन प्रियेश लकड़ा ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया – AIMIM के प्रत्याशी अब्दुल मोबिन रिजवी, मुजफ्फर हसन नुरानी और अन्य लोगों के खिलाफ डुमरी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।

AIMIM झारखंड के अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने इन आरोपों का खंडन करते हुए साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- जानबूझकर एडिटेड वीडियो को वायरल किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरिडीह के उपायुक्त (डीसी) नमन प्रियेश लाकड़ा ने पीटीआई को बताया कि एआईएमआईएम उम्मीदवार अब्दुल मोबिन रिजवी, मुजफ्फर हसन नूरानी और अन्य के खिलाफ डुमरी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई, क्योंकि वह कार्यक्रम के आयोजक थे।

वीडियो फुटेज और रिकॉर्डिंग के आधार पर FIR

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने की बात सामने आने के बाद जिला प्रशासन पड़ताल में जुटा हुआ है। पुलिस प्रशासन सभा के दौरान हुई वीडियो फुटेज और रिकॉर्डिंग सुन रही है। सूत्रों के मुताबिक उड़न दस्ता टीम ने वीडियो फुटेज और रिकॉर्डिंग देखा है।

इसके बाद टीम ने पाया कि यह हरकत आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इसे सांप्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने का प्रयास माना। इसी आधार पर डुमरी थाने में अब्दुल मोबिन रिजवी, AIMIM प्रत्याशी मुजफ्फर हसन नूरानी एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध FIR दर्ज की गई है।

मंगलवार को झारखंड पहुंचे थे असदुद्दीन औवेसी

औवेसी मंगलवार की शाम झारखंड पहुंचे थे। डुमरी के केबी हाईस्कूल मैदान में बुधवर को उनकी सभा हुई ।

Related Articles

close