भोज खाना पड़ा महंगा : शादी की पार्टी में खाना खाकर 100 से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल… कईयों की हालत गंभीर …

मधेपुरा: शादी में भोज खाकर 100 से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंच गये। अस्पताल में कई लोगों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है, कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से लोगों की हालत बिगड़ी है। घटना मधेपुरा के पथराहा गांव वार्ड संख्या चार की बतायी जा रही है। एक सौ से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे फूड पॉयजन के शिकार हुए हैं। सभी ने शादी समारोह में भोज खाया था। चिंता जनक स्थिति में मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक पथराहा गांव के वार्ड संख्या चार में शैलेंद्र यादव नामक व्यक्ति के बेटी की शादी में प्रीति भोज का आयोजन किया गया था। शादी में पूरे गांव को निमंत्रण मिला था। भोज खाने के बाद अचानक गांव के सभी महिला,पुरुष, बच्चे व बच्ची को उल्टी दस्त होने लगी और सबके सब बेहोश हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद आनन फानन में सभी पीड़ित को मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल मधेपुरा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है।इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि सभी पीड़ित खतरे से बाहर है। लेकिन गहन चिकित्सा की जरूरत है। इलाज करा रहे पीरित परिजनों ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि ये समझ से बाहर है की आखिर फूड पॉयजन क्यों और कैसे हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close