ED 70-80 जगह छापा मारती है…10-20 करोड़ खर्च करती है और मिलता है 1 करोड़….भाजपा वाले यहां के लोगों को बोका समझती है….. विपक्ष पर जमकर गरजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

जमशेदपुर। जब से ED का समन हेमंत सोरेन को मिला है, तभी से मुख्यमंत्री भाजपा पर कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो गये हैं। लगातार सभाओं में वो बीजेपी पर जबरदस्त हमला बोल रहे हैं। आज आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर के बिष्टुपुर में उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा की भाजपा सोचती है यहां की जनता बेवकूफ है, वो कुछ नहीं समझती…लेकिन जनता सब देख रहे हैं। गोपाल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष जन कल्याणकारी योजनाओं का विरोध कर रहा है। वहीं झारखंड सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचा रही है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा ईडी के सहयोग से 70-80 जगहों में छापा मरवाती है। इसके लिए वह 10-20 करोड़ खर्च कर देती है, लेकिन मिलता है एक करोड़। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड में भाजपा को कार्यकर्ता ढूंढने में मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी नहीं चाहती है कि झारखंड में क्षेत्रीय संस्कृति व भाषा का विकास हो। भाजपा को लगता है कि यहां के आदिवासी बोका यानि मूर्ख लोग है।

भाजपा सिर्फ षड़यंत्र रचना जानती है, आम आदमी को लाभ पहुंचाना नहीं। वर्तमान झारखंड सरकार आदिवासी, पिछड़ों के बच्चे को विदेशों में पढ़ाने का कार्य कर रही है। झारखंड का पहला राज्य है, जहां सर्वजन को पेंशन मिल रही है। सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू करने वाला भी देश का पहला राज्य बना। हेमंत ने कहा कि हम गरीबों व जरूरतमंदों के आंसू पोंछ रहे हैं तो विरोधियों के मन में डर लगने लगा है। विरोधी योजनाओं को ही ढोंग करार दे रहे हैं।

हेमंत यही नहीं रूके, उन्होंने कहा कि युवाओं, बुजुर्गो, महिलाओं, छात्रों, मरीजों, विधवाओं, दिव्यांगों के लिए कुछ नहीं किया। इसका प्रमाण है आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार में आ रहे आवेदनों में मिल रहा है। विरोधियों ने कागज पर ही योजनाओं को चलाने का कार्य किया है। भयानक लूट मची थी। उसका ठीकरा हम पर फोड़ा जा रहा है, लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी।

Related Articles

close