Palamu News: ट्रक के गुप्त तहखाने में छिपा था ₹1.5 करोड़ का गांजा! पुलिस ने रोका तो खुल गया बड़ा तस्करी नेटवर्क

पलामू पुलिस ने हुसैनाबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक के सीक्रेट चेंबर से 320 किलो गांजा बरामद किया। चालक को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह की जांच शुरू कर दी गई है।

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक के गुप्त तहखाने (सीक्रेट चेंबर) से 320 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹1.5 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

गुप्त सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से बिहार की ओर जा रहे एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर हुसैनाबाद एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला के नेतृत्व में हुसैनाबाद थाना पुलिस और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम गठित की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वाहन जांच के दौरान खुला राज

संयुक्त टीम ने महुडरिया के पास जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान UP-14 FT-6583 नंबर के ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रक के अंदर बने एक गुप्त तहखाने से प्लास्टिक के 10 बोरों में छिपाकर रखा गया 320 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर ही गांजा और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चालक गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राजेश यादव (45 वर्ष) को गिरफ्तार किया। वह छतरपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव का निवासी है और ट्रक चला रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह बड़ी खेप छत्तीसगढ़ से बिहार में किस स्थान पर पहुंचाई जानी थी और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close