झारखंड : रांची में नशे के सौदागरों का साम्राज्य ध्वस्त…घर और गाड़ी से क्विंटल भर डोडा बरामद, पुलिस की रेड में ‘बड़ा खिलाड़ी’ गिरफ्तार

Drug Traffickers' Empire Dismantled in Ranchi... Quintals of 'Doda' Recovered from House and Vehicle; 'Big Player' Arrested in Police Raid.

रांची | 31 मार्च 2026 – रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 566.5 किलो डोडा और 700 ग्राम अफीम बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी राकेश रंजन की सूचना पर रूरल एसपी प्रवीण पुष्कर और डीएसपी अमर पांडेय के नेतृत्व में की गई।

छापेमारी में मिले लाखों के मादक पदार्थ
पुलिस ने ग्राम बुदरी स्थित मनीष तिर्की के पक्का और कच्चा मकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान मकान और गाड़ी से कुल 566.5 किलो डोडा बरामद हुआ। इसके अलावा अलमारी में 700 ग्राम अफीम, डिजिटल तौल मशीन, 2 लाख 28 हजार रुपये नकद, बैंक पासबुक और एक एंड्रॉयड फोन भी मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी का गिरोह और नेटवर्क
गिरफ्तार युवक मनीष तिर्की (26 वर्ष) ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह लंबे समय से डोडा और अफीम की तस्करी कर रहा था और इसके लिए उसने रांची, खूंटी और हजारीबाग जिले के लोगों के साथ एक गिरोह तैयार किया था। आरोपी ने बताया कि मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में नकद और डिजिटल माध्यम दोनों का इस्तेमाल किया जाता था।

वाहन और वितरण नेटवर्क
पुलिस के अनुसार गिरोह के पास कई चारपहिया वाहन थे, जिनका उपयोग मादक पदार्थों की आवाजाही के लिए किया जाता था। अब पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और बाकी सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब्त सामान की कीमत
बरामद डोडा की अनुमानित कीमत लगभग 84.97 लाख रुपये है, जबकि अफीम की कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये आंकी गई है।

केस दर्ज और जांच जारी
नामकुम थाना में केस संख्या 81/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्य भी पकड़े जा सकें और पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close