ENG W vs IND W: इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में भिड़ेगी भारत की युवा महिला ब्रिगेड, शेफाली-स्मृति की जोड़ी फिर एक्शन में!

नॉर्टिंघम में होगा मुकाबला, भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू; वर्ल्ड कप से पहले अहम तैयारी का मौका

ENG W vs IND W : भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज के पहले मुकाबले में आज मैदान में उतरेगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से नॉर्टिंघम में शुरू होगा। यह सीरीज अगले साल होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

पिछले वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में बाहर होने के बाद भारतीय टीम इस दौरे को एक नए सिरे से शुरुआत के तौर पर देख रही है। इस बार टीम में कई युवा चेहरों को शामिल किया गया है, जिनमें क्रांति गौड़, श्री चरणी और सयाली सतघरे जैसे नाम शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ENG W vs IND W: शेफाली और स्मृति मंधाना की ओपनिंग जोड़ी पर निगाहें

टीम में शेफाली वर्मा की वापसी हुई है, और माना जा रहा है कि वह एक बार फिर स्मृति मंधाना के साथ ओपनिंग करेंगी। उमा छेत्री हाल के मैचों में प्रभावित नहीं कर पाई थीं, ऐसे में शेफाली को मौका मिलना तय माना जा रहा है।

ENG W vs IND W: स्नेह राणा और अमनजोत की वापसी

इस मैच में ऑफ स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अमनजोत कौर पर सबकी निगाहें रहेंगी। दोनों अनुभवी खिलाड़ी टीम के लिए बैलेंस ला सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ENG W vs IND W: इंग्लैंड की चुनौती मजबूत

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम उतरेगी, लेकिन इस दौरे की शुरुआत खास नहीं रही। भारत को दोनों अभ्यास मैचों में हार का सामना करना पड़ा। अब मुकाबला होगा नेट साइवर-ब्रंट की मजबूत अगुवाई वाली इंग्लैंड से।

इंग्लिश टीम में एमी जोंस, टैमी ब्यूमोंट, डैनी व्याट और सोफी एक्लेस्टोन जैसी अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जबकि एलिस कैप्सी, इस्सी वोंग और सोफिया डंकले जैसी युवा प्रतिभाएं भी इस मैच में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close