घर बैठे पाएं पार्लर जैसा निखार…एक चम्मच घी से चेहरे को चमकाने का आसान तरीका, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

Get parlor-like glow at home... Easy way to brighten face with one spoon of ghee, know how to use it

Beauty Tips : घी खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है बल्कि सेहत को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है। इसमें विटामिन-ए विटामिन-डी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूदा होते हैं। क्या आपको पता है इन सबके अलावा आप घी को स्किन केयर रूटीन में शामिल करके दाग-धब्बे और ड्राईनेस से छुटकारा पा सकते हैं।घी हर भारतीय रसोई में पाया जाता है। आयुर्वेद में तो घी कोसुपरफूड के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

लेकिन क्या आपने कभी स्किन पर घी लगाया है? जी हां, घी के उपयोग से आपकी स्किन और ज्यादा ग्लोइंग हो सकती हैं। इसमें विटामिन, खनिज और कई हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता हैं।तो आइए इस आर्टिकल में जानते है की आखिर घी का चेहरे पर इस्तेमाल कैसे करें और इसके क्या फायदे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुल्तानी मिट्टी और घी (Beauty Tips)

यह फेस पैक स्किन को चमकदार रखने में मदद करता है।ये स्किन को डीप क्लिन करता है। इसे बनाने के लिए आपको एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में घी मिलानी है और फिर इसे चेहरे पर लगा लेना है कुछ देर रखने के बाद पानी से साफ कर लें।

घी और बेसन

जिन लोगों को ड्राई स्किन की समस्या है, उनके लिए यह पैक काफी लाभदायक होताहै। इसके लिए एक छोटे कटोरी में एक चम्मच बेसन लेना है और उसमें घी मिलाना है। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा लेना है। लगाने के करीब 15-20 मिनट बाद पानी से साफ कर ले। इस पैक से रिंकल्स, फाइन लाइंस सब दूर हो जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घी और हल्दी

हल्दी में औषधीय गुण पाए जाते है। घी का इस्तेमाल सदियों से त्वचा पर ग्लो लाने के लिए किया जा रहा है। इस पैके के इस्तेमाल से आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती हैं। इस पैक को बनाने के लिए घी और हल्दी का मिश्रण चेहरे पर लगाएं, करीब 15-20 मिनट बाद पानी से साफ कर लें।

घी और शहद का पैक

घी एक नेचुरल माइश्चराइजर के रूप में काम करता है। इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे में मौजूद दाग-धब्बे सब दूर हो जाएंगे और आपकी स्किन सॉफ्ट रहेगी। इस पैक को बनाने के लिए आपको 1 चम्मच घी में कम मात्रा में शहद मिला लेना है और इसे स्किन पर लगाना है। सूख जाने के थोड़ी देर बाद चेहरे को पानी से धो लें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close