एम्स से लालू यादव की पहली तस्वीर: अब पहले से बेहतर है लालू यादव की तबीयत…. मीसा भारती ने दिया हेल्थ अपडेट

नई दिल्ली। एम्स में भर्ती लालू यादव बेहद कमजोर हो गए हैं। कल उन्हें उठने बैठने में भी काफी ज्यादा दिक्कत हो रही थी, लेकिन आज उनकी तबीयत पहले की तुलना में बेहतर बताई जा रही है। एम्स अस्पताल से लालू यादव की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह एक कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में लालू यादव के पास कुछ डॉक्टर मौजूद है।

हालांकि जो फोटो दिख रही है, उसमें लालू यादव की तबीयत पहले की तुलना में बेहतर नजर आ रही है। लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने बताया कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके पिता को हर मुसीबत से बाहर आने की कला आती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि पिछले दिनों एअरलिफ्ट कर पटना से लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।लालू प्रसाद यादव अपने घर में सीढ़ी से नीचे गिर गए थे, जिसके बाद उनके कंधे में कई जगह फ्रैक्चर की जानकारी आई थी। उसी रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पटना में लालू प्रसाद यादव की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। वहीं नीतीश कुमार भी अस्पताल में लालू प्रसाद यादव को मिलने गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close