रांची एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए फ्लाइटें होगी शुरू, 41 विमान भरेंगे उड़ान, जारी हुआ शेड्यूल

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) से आने वाले दिनों में कई शहरों के लिए यात्रियों को विमान सेवा मिलेगी। डीजीसीए ने समर शिडयूल जारी किया है, जो 26 मार्च से 28 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा. इसमें कई शहरों के लिए विमान सेवा (Flight service) शुरू करने की समय सारिणी जारी की गयी है. वर्तमान में जहां 38 विमान प्रतिदिन उड़ान भरते हैं, वह संख्या बढ़ कर 41 हो जायेगी. रांची से श्रीनगर, विशाखापट्टम, मेंगलुरु, कोच्चि, गोवा, जयपुर व देवघर के लिए विमान सेवा शुरू की जायेगी।

बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) की फ्लाइट रांची-पुणे-मेंगलुरु रात 8.10 बजे रांची आयेगी व रात 8.45 बजे उड़ान भरेगी. वहीं इंडिगो का बेंगलुरु-रांची-पुणे-विशाखापट्टम विमान रात 8.10 बजे रांची आयेगा और रात 8.45 बजे विशाखापट्टम के लिए रवाना होगा. इंडिगो का गोवा-रांची-गोवा विमान शाम 6.15 बजे रांची आयेगा और शाम 6.45 बजे रांची से गोवा के लिए रवाना होगा. एयर एशिया का विमान दिल्ली-रांची-दिल्ली-कोच्चि दोपहर 12 बजे रांची आयेगा और दोपहर 12.30 बजे कोच्चि रवाना होगा. इंडिगो का देवघर-रांची-देवघर विमान दोपहर 12.10 बजे रांची आयेगा और दोपहर 12.40 बजे रांची से देवघर के लिए उड़ान भरेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अकाशा एयरवेज का विमान हैदराबाद-रांची-बेंगलुरु दोपहर 1.40 बजे रांची आयेगा और दोपहर 2.15 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ेगा़ वहीं दूसरा विमान बेंगलुर-रांची-हैदराबाद सुबह 8.40 बजे रांची आयेगा और सुबह 9.20 बजे हैदराबाद के लिए उड़ेगा. इंडिगो का जयपुर-रांची-जयपुर विमान सुबह 9.05 बजे रांची आयेगा व सुबह 9.35 बजे जयपुर के लिए उड़ेगा.

एयर एशिया का रांची-दिल्ली-श्रीनगर विमान सुबह 8.15 बजे रांची आयेगा व सुबह 8.45 बजे श्रीनगर उड़ेगा. एयर एशिया का विमान रांची-बेंगलुर-कोच्चि सुबह 7.25 बजे रांची आयेगा व सुबह 7.55 बजे कोच्चि उड़ेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close