झारखंड में कांग्रेस की ‘स्वराज पदयात्रा’ शुरू, पंचायती राज और पेसा कानून संरक्षण पर फोकस

Congress' 'Swaraj Padyatra' begins in Jharkhand, focus on Panchayati Raj and PESA law protection

झारखंड में चुनाव खत्म होने के बाद भी कांग्रेस एक्टिव मोड पर काम कर रही है. कांग्रेस लगातार बैठक कर समस्याओं पर चर्चा कर रही है वहीं अब कांग्रेस ने पदयात्रा की भी शुरुआत कर दी है. चार दिवसीय स्वराज पदयात्रा का शुभारंभ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु, खूंटी से हुआ।

पांच प केंद्रित है पदयात्रा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पंचायती राज संगठन ने पांच प के आधार पर राजनीति को आगे बढ़ाने का फार्मूला तैयार किया है। झाखंड में पहाड़, पौधा, पानी, पंचायती राज और पेसा कानून को संरक्षण देने को लेकर पदयात्रा की शुरुआत की गई। बिरसा मुंडा के वंशजों सुखराम मुंडा, करन पाहन, जेठा मुंडा, मुखिया अमर मुंडु, वरदान मुंडा ग्राम प्रधान नेल्सन पुर्ती से मुलाकात कर स्वराज पदयात्रा की शुरुआत की।

ये नेता हुए शामिल

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पदयात्रा में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, बंधु तिर्की, रविंद्र सिंह, सतीश पाल मुजनी, गजेंद्र सिंह, राकेश किरण महतो, शांतनु मिश्रा, पंचायती राज संगठन के संयोजक सुमित शर्मा, रवि मिश्रा, रामकृष्ण चौधरी, विल्सन, अंजनी रंजन, नरेश तिर्की, सुभाष नाग आदि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close