झारखंड की सीमा हैदर : हजारीबाग की बहू बनेगी विदेशी महिला बरबरा पोलाक, कोर्ट मैरेज के लिए दी अर्जी

हजारीबाग: पोलेंड की बिदेशी महिला हजारीबाग की बहू बनेगी। इसके लिए शुक्रवार को कोट मैरेज विवाह के लिए निबंधन कार्यालय में अर्जी दाखिल किया गया है। 49 वर्षीया बरबरा पोलाक पिता जोडिविला, जो सनिकी पोलेंड की रहनेवाली है, ने 28 वर्षीय प्रेमी सदाब मल्लिक पिता शहुद मल्लिक खुटरा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

शुक्रवार को महिला अधिवक्ता मोनी कुमारी ने निबंधन कार्यालय में प्रेमी-प्रेमिका के साथ कोट मैरेज शादी का आवेदन जमा किया। इस संबंध में जिला अवर निबंधक राजकुमार मधेशिया ने कहा कि शादी के लिए आवेदन की अर्जी फाईल कर दी गई है। अर्जी में दोनों का फोटो के साथ हस्ताक्षर है। अर्जी दाखिल करने के 30 दिनों के बाद कार्यालय की ओर से मैरेज सर्टिफिकेट दिया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच सरकारी नियमानुसार दावा आपत्ति पेश करने का समय दिया गया। बरबरा पोलाक तलाकशुदा महिला हैं। इनका एक पांच वर्ष की पुत्री भी साथ में है। बताया जाता है कि बरबरा पोलाक पोलैंड में एक कंपनी की 50 प्रतिशत शेयर की मालकिन हैं। वह इस बार लगाकर दूसरी बार भारत आ चुकी हैं।

खुटरा गांव के शदाब मल्लिक जो मुंबई में रहकर आईटी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है उसके साथ बिदेशी महिला का वर्ष 2021 में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। दोनों में लगातार चैटिंग होती रही और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।अब नौबत यहां तक आ गई की दोनो शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close