झारखंड ; चाईबासा में हाथी की मौत और दांत की चोरी, वन विभाग ने शुरू की गहन जांच

Forest department launches in-depth investigation into death of elephant and theft of tusk in Chaibasa

ChaiBasa Elephant Death की खबर ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सनसनी फैला दी है। चाईबासा वन प्रमंडल के तोंटो प्रखंड में बुधवार को एक दंतैल हाथी मृत पाया गया। वन विभाग के अनुसार, सागरकाट्ठा और रोंमारा गांव के बीच आपसी संघर्ष या जहर के कारण हाथी की मौत हुई हो सकती है। घटना स्थल पर मृत हाथी के एक दांत की चोरी कर तस्कर फरार हो गए।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने हाथी का शव रेबड़ नाला के पास देखा। हालांकि मौत का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन शुरुआती चर्चा में हाथी के भोजन में जहर मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक महीने से क्षेत्र में हाथियों का आवागमन जारी है। इस दौरान कई घरों और फसलों को नुकसान भी पहुंचा है। घटना स्थल हाथियों के पारंपरिक कॉरिडोर में आता है, और रात में हाथियों के झुंड की गतिविधियां देखी गई थीं।

जांच में यह सामने आया कि तस्करों ने हाथी के दांत काटने के लिए पहले धारदार हथियार का प्रयोग किया, लेकिन दांत नहीं कटने पर भारी वस्तु से तोड़ दिया। मृत हाथी का दूसरा दांत पहले ही गिरने के कारण जमीन में धंस गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चाईबासा वन प्रमंडल के डीएफओ आदित्य नारायण अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर गहन जांच कर रहे हैं। फिलहाल तस्करी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चोरी की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

हाथी की मौत और दांत की चोरी को लेकर पूरे वन प्रमंडल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वन कर्मियों की गश्ती बढ़ा दी गई है ताकि हाथियों के झुंड की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और किसी भी अवैध शिकार या अप्रिय घटना को रोका जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close