पूर्व MLC के बेटे ने पिस्टल से खुद को सिर में मारी गोली, मौत

बिहार : बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को लोजपा (रामविलास) के नेता व पूर्व MLC हुलास पांडेय के बेटे ने खुदकुशी कर ली है. पूर्व एमएलसी के नाबालिक बेटे ऋषि पांडेय ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है.

खबर के मुताबिक हुलास पांडेय के बेटे ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को सिर में गोली मार ली। इस घटना में हुलास पांडेय के बेटे की मौत हो गई। मृतक की उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है। खुदकुशी क्यों की है। इसकी वजह सामने नहीं आई है। घटना पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके की घटना बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है.फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. जानकारी के अनुसार खुद को गोली मारने के परिजनों ने नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दूसरी ओर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. बताया जा रहा है कि नाबालिग ने खुद को सिर में गोली मारी थी.

पूर्व एमएलसी के बेटे ने खुदकुशी जैसा कदम क्यों उठाया इसका पता किसी को भी नहीं है. हालांकि, इस घटना से सभी हैरान है. घर पर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और कोई भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शास्त्री नगर थाना के प्रभारी रामाशंकर सिंह ने मौत की पुष्टि की है. उन्होंने यह भी कहा है। कि मामले की जांच की जा रही है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close