भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के चार अधिकारी इधर से उधर.. यतेन्द्र कुमार पाल मुंगेर के SDO बनाए गए…

पटना बिहार सरकार ने देर शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारी का पदस्थापन/ तबादले/ प्रशिक्षण हेतु विरमित आदेश पर मुहर लगा दी। इन आदेश पर उन IAS के नाम भी शामिल हैं जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे थे और वेटिंग फॉर पोस्टिंग पर थे।

  1. मो सुहैल भारतीय प्रशासनिक सेवा (बी एच 2007) को सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के विशेष सचिव बनाए गए हैं। पूर्व में ये केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे।
  2. एम रामचंद्रुडु भारतीय प्रशासनिक सेवा (बी एच 2009) विशेष सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार पटना को कार्मिक प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार नई दिल्ली के पत्र के आलोक में केंद्रीय कार्मिक योजना के तहत निदेशक, जनगणना/ निदेशक, नागरिक निबंधन, बिहार के पद पर नियुक्त किया गया है।
  3. यतेन्द कुमार पाल भारतीय प्रशासनिक सेवा (2019) अनुमंडल पदाधिकारी,नवगछिया भागलपुर को स्थानांतरित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, मुंगेर बनाए गए हैं।
  4. श्री कुमार निशांत विवेक,भारतीय प्रशासनिक सेवा (बी एच 2020) विशेष कार्य पदाधिकारी, ऊर्जा विभाग, बिहार पटना को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी,मसूरी के पत्र के आलोक में 97वें आधारभूत पाठ्यक्रम में भाग लेने हेतु विरमित किया गया। यह प्रशिक्षण 27.8.2022 से अकादमी में आयोजित है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close