Garlic Paratha Recipe: ठंड में बढ़ाए शरीर की गर्मी, बनाएं मसालेदार लहसुन पराठे

प्रचंड ठंड में लहसुन के पराठे खाकर खुद को करें गर्म और फिट

Garlic Paratha Recipe: ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने और सेहत बनाए रखने के लिए लहसुन का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे नेचुरल औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसी के साथ, ठंडी सुबहों में लहसुन के कुरकुरे पराठे खाने का अलग ही मज़ा है। चाय के साथ ये पराठे न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि शरीर में गर्मी भी बढ़ाते हैं।

Garlic Paratha Recipe:लहसुन पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 4 कप गेहूं का आटा

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • 20-25 लहसुन की कलियां

  • 2-4 बारीक कटी हरी मिर्च

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • 1/2 कप बारीक कटा हरा धनिया

  • 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर

  • नमक स्वादानुसार

  • घी/तेल पराठे तलने के लिए

Garlic Paratha Recipe:लहसुन के पराठे बनाने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले लहसुन की कलियों को छोटा-छोटा काटकर सिल-बट्टे पर हल्का दरार लें।

  2. एक बड़े बर्तन में आटा निकालें और इसमें तैयार लहसुन, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं।

  3. अब सभी मसाले – लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

  4. धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटे को गूंथ लें। नरम आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें।

  5. हर लोई को बेलकर तवे पर घी या तेल में सुनहरा होने तक सेकें।

  6. दोनों तरफ से हल्का भूरा और कुरकुरा होने पर गैस बंद कर दें।

Garlic Paratha Recipe:पराठे कैसे खाएं

तैयार लहसुन के पराठे दही, चाय या अचार के साथ सर्व करें। ठंड में इसका सेवन न केवल स्वादिष्ट है बल्कि शरीर में गर्मी भी बनाए रखता है।

नोट: चाहें तो पराठों को तवे पर घी लगाकर और ज्यादा स्वादिष्ट और कुरकुरा बनाया जा सकता है।

Related Articles

close