वृक्ष गंगा अभियान के तहत खूंटी के गायत्री परिवार ने किया पौधारोपण..संरक्षक रमन महतो रहे कार्यक्रम में मौजूद…..

खूंटी विश्व शांति और हरियाली पृथ्वी के संदेश के साथ गायत्री परिवार की तरफ से जिले में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। जलवायु परिवर्तन से होने वाले संकट के विपरित दूरगामी प्रभाव और धरती पर जीवन बचाने के संघर्ष को ध्यान में रखकर लगातार गायत्री परिवार द्वारा प्रत्येक रविवार को पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष में चलाए जा रहे वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत, गायत्री परिवार खूंटी शाखा के द्वारा डहुगुटू के सरना टांड़ में पौधा रोपण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लेखनीय है की गायत्री परिवार खूंटी शाखा के युवा मंडल के द्वारा हर सप्ताह निश्चित रूप से पौधा रोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया है।

पिछले तीन सप्ताह के दौरान गायत्री परिवार खूंटी शाखा द्वारा अब तक 250 पौधें लगाए जा चुके हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में आज अभियान का चौथा सप्ताह पूरा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डहुगुटू के सरना टांड़ में गायत्री परिवार खूंटी शाखा के संरक्षक नाना रमण महतो के बाड़ी में 700 पौधों का रोपण किया गया। जिसके अंतर्गत लाल चंदन, पपीता, आंवला, आदि के पौधों का रोपण किया गया।

लंबे समय के बाद विशेष रूप से इस पौधा रोपण कार्यक्रम में वयोवृद्ध नाना रमण महतो की उपस्थिति के कारण कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिख रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बालमुकुंद कुमार कश्यप, चंद्रावती देवी,विभूति कश्यप, अश्विनी महतो, उमा जी , आंचल मिश्रा, ममता देवी, रेखा मिश्रा, धनंजय महतो, रीता मेहता, ब्यूटी मिश्रा,रानी देवी, अमित किरण, आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

close