गिरिडीह: असामाजिक तत्वों ने खंडित की बजरंग बली की मूर्ति, लोगों में आक्रोश

गिरिडीह: जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के सीहोडीह मौर्यापुरी में बीती रात को असामाजिक तत्वों के द्वारा बजरंग बली की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया. जैसे ही इसकी सूचना मोहल्ले वासियों को मिले तो काफी संख्या में मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और प्रतिमा को खंडित करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे।

घटना की जानकारी मिलने के साथ ही तुरंत एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, एसआई प्रमोद प्रसाद समेत भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, पुलिस का कहना है कि यह करतूत असामाजिक तत्वों के द्वारा की गई है. जिसकी गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी.. इधर स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द प्रतिमा को खंडित करने वाले दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल, इलाके में माहौल शांतिपूर्ण है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close