Goggle Down: रुक गई इंटरनेट की रफ्तार, काम नही कर रहा गूगल, यूजर्स कर रहे शिकायत…

नई दिल्ली: सर्च इंजन गूगल कई लोगों के लिए काम नहीं कर रहा था। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट downdetector.com के मुताबिक दुनिया भर के हजारों यूजर्स गूगल डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। वेबसाइट पर 40,000 से ज्यादा लोगों ने इस दिक्कत को रिपोर्ट किया है। गूगल ने फिलहाल इस मामले पर कोई जानकारी नही दी है।

कई यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गूगल के डाउन होने की जानकारी शेयर कर रहे थे। भारत में गूगल सर्विसेस काम कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

https://twitter.com/CryptoWhale/status/1556818344287911938

मामले की जानकारी देने वाले ज्यादातर यूजर्स को 500 Error का मैसेज नजर आ रहा है। गूगल डाउन होने पर कंपनी की ओर से कोई जानकारी अभी तक नहीं आया है।

कुछ यूजर्स को गूगल ने ट्विटर पर cache क्लियर करके फोन को रीस्टार्ट करने की सलाह जरूर दी है। यूजर्स ट्विटर पर गूगल डाउन होने को लेकर ट्विटर कर रहे हैं। ऐसे ही एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए गूगल ने जानकारी दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर में यूजर्स को गूगल डाउन की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। डाउंडिटेकटर पर आ रही शिकायतों में अब कमी आई है।

भारतीय समयानुसार सुबह 7:00 बजे से करीब यूजर्स ने गूगल के डाउन होने की शिकायत करना शुरू किया है। 7:30 बजे के बाद कम हुई है।cryptowhile नाम के एक यूजर ने जानकारी दी है कि गूगल 40 से ज्यादा देशों में काम नहीं कर रहा।अभी तक और इसकी असली वजह सामने नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह कोई पहला मौका नहीं है जब गूगल की सर्विस ठप हुई है। पिछले महीने भी यूजर्स को इस तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ा था। उस वक्त यूके में गर्मी की वजह से यह दिक्कत हुई थी। 40.3 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पारा पहुंचने की वजह से गूगल और orchale की सर्विसेस प्रभावित हुई थी। इसकी मुख्य वजह कूलिंग मशीनों का काम करना नहीं था।

Related Articles

close