सोने-चांदी के दाम हुए कम : जानें आज के ताजा भाव और सोना खरीदने का सही समय

Gold and silver prices fall: Know today's latest rates and the right time to buy gold

MP Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने से पहले आपको आज के भावों के बारे में जान लेना चाहिए. अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं या फिर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ये आपके लिए जरूरी खबर है. BankBazaar.com के मुताबिक आज यानी 5 अप्रैल को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव   8,475 रुपये और 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 8,899 रुपये है. यहां हम आपको भोपाल-इंदौर में सोने-चांदी के ताजा भाव बताने जा रहे हैं.

सोना-चांदी खरीदने से पहले इनकी कीमतें जांचना बहुत जरूरी है. कीमतें लगातार बदलती रहती हैं. इसलिए खरीदने से पहले लोकल मार्केट या ऑनलाइन इनकी कीमतें जरूर चेक कर लें. यहां हम आपको भोपाल-इंदौर में सोने-चांदी के ताजा भाव बताने जा रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी भोपाल में कल यानी शुक्रवार को 22 कैरेट सोना  86,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था, जबकि 24 कैरेट सोना 90,300 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था. वहीं आज यानी शनिवार 5 अप्रैल को सोने की कीमत में गिरावट आई है. 22 कैरेट सोने की कीमत   84,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 88,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज़्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं. कैरेट 24 से ज़्यादा नहीं होता और कैरेट जितना ज़्यादा होगा सोना उतना ही शुद्ध होगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

चांदी की बात करें तो आज भोपाल में चांदी के भाव में गिरावट आई है. बैंकबाजार डॉट कॉम के मुताबिक शुक्रवार को भोपाल में चांदी  1,12,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वहीं आज शनिवार को 1,08,000 रुपये पर बिकेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close