खुशखबरी : मोबाइल फोन, टीवी, फ्रिज सहित कई होम अप्लायंसेस होंगे सस्ते GST में भारी कटौती, देखिये क्या-क्या हो रहा है सस्ता

नयी दिल्ली। सरकार ने आम लोगों को राहते देते हुए घरेलू उपकरणों, मोबाइल फोन, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, UPS समेत इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम खरीदने पर लगने वाले GST को कम किया है। अब यूजर्स को इन आइटम्स को खरीदने के लिए 31.3 प्रतिशत का GST नहीं देना होगा।

सरकार ने घरेलू उपकरणों मोबाइल फोन, LED, टीवी, फ्रिज समेत इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर लगने वाले GST को काफी कम कर दिया है। मोबाइल फोन, स्मार्ट टीवी, LED बल्ब, फ्रिज, UPS, वाशिंग मशीन आदि पर लगने वाले 31.3 प्रतिशत GST को घटाकर 12 प्रतिशत तक कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट करके घरेलू उपकरणों और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर लगने वाले GST की दरों को कम करने की सूचना दी है। कम जीएसटी लगने से यूजर्स इन उपकरणों को सस्ते में खरीद सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जीएसटी में बड़ी कटौती
घरेलू उपकरणों में मोबाइल फोन, LED बल्ब, टीवी, फ्रिज समेत इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर लगने वाले जीएसटी (GST) में बड़ी कटौती की है. वित्त मंत्रालय के मुताबिक, मोबाइल फोन, स्मार्ट टीवी, LED बल्ब, फ्रिज, UPS,वाशिंग मशीन पर लगने वाले 31.3 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर 12 प्रतिशत तक कर दिया है. वित्त मंत्रालय ने इस बारे में ट्वीट करते हुई जानकारी शेयर की है.

27 इंच या इससे कम साइज का टीवी होगा सस्ता
जीएसटी की नई दर के मुताबिक, अगर आप 27 इंच या इससे कम साइज का टीवी खरीदेंगे तो आपको अब पहले के मुकाबले कम कीमत देनी होगी. वैसे देखा जाए तो ज्यादातर कंपनियां कम से कम 32 इंच या इससे ऊपर के साइज के टीवी की मैनुफैक्चरिंग करती हैं. 32 इंच या इससे ऊपर के साइज के टीवी पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. इनपर पहले की तरह ही 31.3 प्रतिशत जीएसटी लागू रहेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोबाइल फोन के दाम भी घटेंगे
सरकार (Ministry of Finance) ने मोबाइल फोन पर लगने वाले GST में भारी कटौती की है. पहले जीएसटी दर 31.3 प्रतिशत थी जिसे घटाकर अब 12 प्रतिशत तक कर दिया गया है. ऐसा होने के बाद मोबाइल फोन मैनुफैक्चरर्स दाम में कटौती कर सकती हैं. कुल मिलाकर अगर आप आने वाले फेस्टिव सीजन में मोबाइल फोन खरीदते हैं तो कम खर्च में खरीदारी हो जाएगी.

होम अप्लायंसेज भी होंगे सस्ते
सरकार ने होम अप्लायंसेज जैसे कि फ्रिज और वॉशिंग मशीन के साथ-साथ पंखे, कूलर, गीजर आदि पर लगने वाले 31.3 प्रतिशत GST को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इन घरेलू उपकरणों की कीमत में 12 प्रतिशत तक की कटौती की गई है। अन्य घरेलू उपकरणों जैसे कि मिक्सर, जूसर, वैक्यूम क्लीनर, LED, वैक्यूम फ्लास्क और वैक्यूम वैसल्स की GST दरों में भी कटौती की है। मिक्सर, जूसर आदि पर लगने वाले 31.3 प्रतिशत GST को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, LED पर लगने वाले 15 प्रतिशत GST को घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close