GOV JOB : DST में निकली भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, बिना परीक्षा के होगा चयन

​Bihar Recruitment 2022: अगर आप 10वीं पास कर चुके हैं और सरकारी नौकरी (Government Job) की तलाश में हैं तो एक बहुत अच्छी खबर है। बिहार में विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग द्वारा एक भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। जिसके अनुसार विभाग में ऑफिस अटेंडेंट( कार्यालय परिचारी) 238 पद पर भर्ती होगी। ये भर्ती बिना किसी लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने के पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट https://dst.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2022 है।

आवश्यक शैक्षिक योग्यता
ऑफिस अटेंडेंट (Office Attandent) की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होना आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उम्र सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

ऐसे होगा चयन
इन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों द्वारा मैट्रिकुलेशन अथवा समकक्ष में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस तरह करें आवेदन

  • स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dst.bihar.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर जाएं.
  • स्टेप 3: अब अभ्यर्थी सम्बंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 4: फिर आवेदक ऑनलाइन आवेदन करें के ऑप्शन पर जाएं.
  • स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • स्टेप 6: रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  • स्टेप 7: अब उम्मीदवार फॉर्म सबमिट आकर दें.
  • स्टेप 8: इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म डाउनलोड करें.
  • स्टेप 9: अंत में उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंट निकाल लें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close