होल्डिंग टैक्स घटा सकती है सरकार… राज्य सरकार ने समीक्षा के दिये संकेत… कैबिनेट में लाया जायेगा प्रस्ताव

रांची। होल्डिंग टैक्स पर राज्य सरकार लोगों को राहत दे सकती है। टैक्स की वृद्धि से परेशान लोगों के लिए राज्य सरकार ने वृद्धि की समीक्षा का फैसला लिया है। समीक्षा के बाद राज्य सरकार इसे कम करने का निर्णय ले सकती है। नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने एक और अहम निर्णय लिया है। पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो व जुगसलाई तथा कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया और धनबाद जिले के डोमचांच में रेंट की दरों में संशोधन की मांग की जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक सरकार ने जमशेदपुर के छोटे और मझोले दुकानदारों तथा कारोबारियों को बड़ी राहत देते हुए शहर में पूर्व में निर्मित सैरात बाजार (मार्केटिंग काम्प्लेक्स) की दुकानों की रेंट दर में हुई वृद्धि को तत्काल वापस ले लिया है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड में होल्डिंग टैक्स वृद्धि के बाद बड़े पैमाने पर लोगों की शिकायतें आ रही हैं। इस पर सरकार संशोधन करने के लिए समीक्षा करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी झारखंड सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद दरों में संशोधन के लिए झारखंड कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।मंत्री ने कहा कि सैरात बाजार की दुकानों के रेंट में वृद्धि उचित नहीं है। अफसरों को आदेश दिया कि बढ़ी हुई दर तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाए। उपायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति बनकार नए सिरे से किराया का निर्धारण किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close