दूध फिर हुआ महंगा, नए दाम आने पर लोग हुए परेशान

भोपाल। आजकल महंगाई के चलते देशभर में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर मध्य प्रदेश में सांची दूध महंगा हो गया है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, बुंदेलखंड और उज्जैन की डेयरी सहकारी समितियों ने सांची दूध के दाम बढ़ा दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2 रुपए प्रति लीटर तक महंगा

सांची द्वारा लागू की गई दूध की नई दरों के अनुसार, अब घर में दूध दो रुपए तक महंगा मिलेगा। सांची ने दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस तरह चाय के लिए स्पेशल दूध की कीमत 50 से बढ़कर 52 रुपए प्रति लीटर हो गई है। टोंड दूध 52 रुपए से बढ़कर 54 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। वहीं फुल क्रीम दूध की कीमत 64 से बढ़ाकर 66 रुपए कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमूल से लेकर देवभोग तक कीमतों में बढ़ोतरी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि, हाल के दिनों में अमूल से लेकर देवभोग तक दूध की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही, सांची दूध की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) ने नंदिनी दूध की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। बढ़ोतरी के बाद, नंदिनी दूध का 550 मिली लीटर का पैक अब 24 रुपये में मिलेगा। इसी तरह, दूध का 1050 मिली लीटर का पैक 44 रुपये में मिलेगा। देवभोग के एक लीटर दूध की कीमत की बात करें तो अब इसकी कीमत 55 से बढ़कर 57 रुपये हो गई है।

Related Articles

close