हजारीबाग : चरही घाटी में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर, रजरप्पा पूजा करने जा रहे थे लोग, स्कार्पियो खाई में गिरी

हजारीबाग: चरही में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप घायल हैं। हादसा चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास हुई है। हादसे में जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई उस गाड़ी का नंबर BR 06 PE 7091 है।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह लगभग 6.30 बजे की है। बिहार से अपने स्कार्पियो में सवार होकर सात लोग रजरप्पा मंदिर पूजा के लिए निकले थे। चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास उनकी गाड़ी का संतुलन अचानक बिगड़ गया। स्कार्पियो एक लेन से पलटती हुई दूसरी लेन पर पहुंची और नीचे खाई में जाकर गिर गयी। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे तो पाया कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन गंभीर रूप से घायल

गेट काटकर निकाला गया बाहर, इस हादस में तीन लोग गंभीर रूप से घायल है घायलों को चरही पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दी है। घटना इतनी भयावह थी कि स्कार्पियो के गेट को काट-काट कर मृतकों को बाहर निकाला गया। क्रेन बुलाकर खाई में गिरी कार को खींचकर निकाला गया। एनएच 33 का एक लेन लगभग आधे घंटे तक जाम रहा। समाचार लिखे जाने तक एनएच 33 पर वाहन सुचारू रूप से चालू हो गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close